देवघर, मई 25 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के पास एक दुकानदार की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। बताया जाता है कि गड़िया के पास राजकुमार यादव की दुकान है। राजकुमार यादव अपनी स्प्लेंडर बाइक दुकान के पास लगाकर किसी काम से अंदर गए कुछ देर बाद बाहर आने पर उनकी स्प्लेंडर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...