मोतिहारी, मई 18 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने एक शराब तस्कर सहित मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि करीब तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कोठिया ग्राम से राजकुमार साह, मारपीट के आरोपी प्रभु सहनी व रामबाबू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...