आरा, जून 9 -- गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत गड़हनी के मुख्य गेट के समीप कचरा डंप किए जाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण नगर कार्यालय में कार्यरत कर्मी और पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों, राहगीरों और नगर पंचायत कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की चिंताएँ स्थानीय नगरवासियों का कहना है कि मुख्य गेट के समीप कचरा डंप किए जाने से नपं कार्यालय की सुंदरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दूसरी ओर बालू का भी ढेर लगा है। नगरवासियों ने यह भी कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार पर कचरा जमा होने से नगर पंचायत की छवि भी प्रभावित हो रही है। कचरे के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लोगो...