आरा, मार्च 25 -- -बस स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए नहीं आया फॉर्म गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत गड़हनी के सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 49 करोड़ 51 लाख 24 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कबू निशा ने की। बजट में नगर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। इसमें नगर पालिका बस स्टैंड का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं, छठ घाटों का विकास, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करना, शहरी जलापूर्ति, जल-जीवन-हरियाली योजना तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। मौके पर उप मुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार, पार्षद मुन्ना कुमार राम, राजकिशोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.