मिर्जापुर, मार्च 19 -- हलिया,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़बड़ा शीतला धाम में नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री स्वरुप के दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। आम भक्तों के लिए भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। नवरात्र के प्रतिपदा के दिन लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मातारानी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सेवटी नदी में स्नान करने के बाद भक्त मंदिर पर पहुंचे। सेवटी नदी के घाट से लेकर शीतला मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर तक की लाइन लग गई। हाथ में नारियल चुनरी फूल-माला लिए भक्त माता का जयकारा लगाते पुरुष-महिला आगे बढ़ रहे थे। गर्भगृह में पहुंच कर दर्शन पूजन कर अपनी मन की अरजी मता से लगाया। कुछ भक्त अनुष्ठान के लिए माता को अर्पित जल को बोतल में भरकर ले गए। सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर थाना अध्यक्ष राजीव श्रीवास...