मिर्जापुर, मई 4 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। जेष्ठ मास की तृतीया तिथि पर सोमवार को गड़बड़ा धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां के दरबार में पहुंचने वालों में नव दंपतियों की संख्या अधिक रही। शादी के जोड़े में मां की चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतारबद्ध होकर मां शीतला का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।मंदिर के आसपास प्रसाद व पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां शीतला के दर्शन से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। दर्शन पूजन के बाद शृंगार के समान और गृह उपयोगी सामान की खरीदे। मंदिर पुजारी मंगलधारी ने बताया कि भोर से ही लगभग तीस हजार भक्तों ने मां का दर्शन पूजन किया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षाा व्यवस्था बना...