मिर्जापुर, मई 26 -- हलिया। ज्येष्ठ माह के सोमवाार, दशमी तिथि पर गड़बड़ा शीतला धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। भोर से ही लगी भक्तों की लाइन पूरे दिन अनवरत जारी रहा। दर्शनार्थियों की नवविवाहित जोड़ों की खासी संख्या रही। शाम तक लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन-पूजन किया। चार बजे भोर में कपाट खुलते से पहले महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लग गई। लाइन में नवदंपती भी शादी के जोड़े में रहे। बारी-बारी से मां शीतला मंदिर के अंदर पहुंच कर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर मां की चरणों में शीश झुकाकर जीवन में मंगल की कामना की। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर आस्था के सैलाब में डूबा शीतला धाम कड़ा आसपास के साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों की उपस्थिति रही। सुरक्षा व्यवस्था बना...