मिर्जापुर, मई 20 -- चेतगंज। विकास खंड कोन के गड़गेड़ी गांव में आधा दर्जन लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मरीज के इलाज में जुट गई। गर्मी और उमस के कारण गड़गेड़ी गांव की पूनम (37),बिजली (24), प्रिंस (5),प्रियांशु (24),सरिता (32), अनामिका (20) को उल्टी दस्त शुरू हो गई। इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह के डॉक्टर हामिद,नवीन गुप्ता, संजय, सच्चिदानंद, आशा संगिनी साधना को शाम को लगभग छह बजे हुई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरीज के इलाज में जुट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह के प्रभारी डॉक्टर धीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी दस्त मरीजों को हो रही थी। यह भी पढ़ें- तापमान अधिक होने के कारण अस्पतालों में बढ़े चर्म रोग व डायरिया के मरीज सभी को द...