गड़गांव के पास अनियंत्रित एसयूवी पलटी, तीन घायल
रांची, अप्रैल 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़गांव बस्ती के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे एक अनियंत्रित एसयूवी पलट गई, जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा सूमो रांची से गुमला की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे नाली में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो अन्य सवारों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया। यह भी पढ़ें- करगे के पास सड़क हादसा, तीन लोग घायल यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से तीन लोग गम्भीर घायल,एक रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.