छपरा, अप्रैल 30 -- गड़खा, एक संवाददाता। नारायणपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक 35 कन्हाई राय गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रामलायक राय का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...