छपरा, जुलाई 15 -- गड़खा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो पिस्टल व चार मैग्जीन के साथ एक गिरफ्तार * साधपुर चंवर के निर्माणाधीन मकान में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित फरार * हथियार बनाने की सामग्री बरामद, एसएसपी विनीत कुमार व एएसपी रामपुकार सिंह ने मौके पर पहुंचकर की जांच गड़खा, एक संवाददाता। साधपुर चंवर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बुधवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, चार मैग्जीन और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। गिरफ्तार युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र...