छपरा, अप्रैल 27 -- 50 हजार का चालान, शराब के साथ दो हिरासत में गड़खा, एक संवाददाता। जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर चौक पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी विनीत कुमार, एएसपी रामपुकार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह खुद मुस्तैद दिखे। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। इस दौरान एक चार पहिया वाहन की तलाशी के क्रम में अंग्रेजी शराब की आधी बोतल बरामद की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जांच के दौरान चालकों से 15 हजार वसूले पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी विनी...