छपरा, जनवरी 24 -- गड़खा, एक संवाददाता। पुलिस ने शनिवार को चैनपुर चंवर स्थित पानी भरे गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक 20 वर्षीय सूरज कुमार साह मटखौंवा गांव निवासी भोला साह का पुत्र था। वह छपरा में थोक व्यवसाययियों को सब्जी की सप्लाई करता था। शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत होता है। आशंका है कि हत्या किए जाने के बाद साक्ष्य मिटाए जाने के उद्देश्य से शव को गड्ढे में फेंक दिया गया हो। गांव के लोग सुबह में टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी नजर खेत में बने गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। वारदात की सूचना गड़खा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.