छपरा, मई 16 -- शिवरहिंया गांव के बगीचे में मिली लाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा 16 - गड़खा थाना क्षेत्र के शिवरहिया बगीचे में शनिवार को पेड़ से शव लटके होने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग गड़खा, एक संवाददाता। शिवरहिंया गांव स्थित एक बगीचे में शनिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक 39 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चैनपुर तेजपुरवा टोला निवासी साधु साह का पुत्र था। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची गड़खा पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोग शिवरहिंया गांव स्थित बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी न...