छपरा, दिसम्बर 13 -- गड़खा, एक संवाददाता। कुचाव गांव के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका 63 वर्षीया दुलरिया देवी गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाव गांव की रहने वाली थी। दुलरिया देवी खेत से काम निपटाकर वापस घर लौट रही थी इस दौरान अज्ञात वाहन ने उक्त स्थान के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पैर की हड्डी टूट गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के क्रम में एक्सरे कराने के लिए ले जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए श...