छपरा, मई 27 -- प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप सड़क किनारे रखे सामान दुकानदारों ने खुद हटाए 8 गड़खा बाजार में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करती सीओ नीली यादव, साथ में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह व अन्य गड़खा, एक संवाददाता।

अतिक्रमण हटाने का अभियान गड़खा बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार प्रशासनिक कार्रवाई के डर से सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर रखे अपने सामानों को स्वयं हटाने लगे। अभियान के दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

प्रशासन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से अभियान को लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटन...