चंदौली, फरवरी 21 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गड़ई नदी का प्रवाह रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व सांसद रामकिशुन ने शनिवार को वार्ता के दौरान कहा कि यदि नदी के प्राकृतिक प्रवाह से छेड़छाड़ की गई तो पार्टी जिला मुख्यालय का घेराव करेगी और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत पांडेयपुर से सिरसी तक करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में गड़ई नदी को कार्यदायी संस्था की ओर से पाटे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उनका आरोप है कि इससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान होगा। पूर्व सांसद ने कहा कि बीते दिनों गड़ई नदी में आई बाढ़ से लगभग 50 गांवों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में नदी के प्रवाह को अवरुद्ध करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने सत्तापक्ष क...