बोकारो, जुलाई 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झारखंड, विशेषकर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनता की आकांक्षाओं तथा सुरक्षित एवं आधुनिक सड़क संपर्क की जरूरतों से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। सांसद ने जैनामोड़-देवघर फोरलेन सड़क निर्माण, बेरमो, नावाडीह, डुमरी, ससारखों, नारायणपुर मोड़ एवं मधुबन होते हुए गिरिडीह तक फोरलेन सड़क निर्माण, गोविंदपुर-गिरिडीह फोरलेन सड़क, गोला-रामगढ़ फोरलेन सड़क तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवश्यक स्थानों पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की मां...