नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह एथनॉल पॉलिसी को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ अपलोड किए गए 'मानहानिपूर्ण' डीपफेक और एआई-जनरेटेड पोस्ट के मामले में मेटा, एक्स कॉर्प, गूगल एलएलसी और अज्ञात लोगों के खिलाफ दायर मुकदमे पर 5 अगस्त को सुनवाई करेगा। जस्टिस आरिफ डॉक्टर की पीठ ने केंद्रीय मंत्री के वकील संदीप लड्डा को निर्देश दिया कि वे प्रतिवादियों को सिविल मुकदमे की कॉपी सौंपें। इस मुकदमे में उन पोस्ट को फैलाने पर स्थायी रोक लगाने की मांग की गई है, जिनसे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। गडकरी ने अपनी याचिका में सभी नकली और मनगढ़ंत सामग्री को तुरंत हटाने और ऐसी सामग्री को फैलाने पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 'E20 से मेरा कोई वास्ता नहीं', नितिन गडकरी ने इस मंत्रालय पर भी किया केस...