बिजनौर, मार्च 29 -- कोतवाली देहात। ग्राम धौकलपुर स्थित पंचायत घर में गठवाला खाप के थामबा सोहजनी चौधरी रविंदर सिंह मलिक और चौधरी सवित मलिक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मलिक गोत्र के इतिहास और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए खाप चौधरी बाबा रविंद्र सिंह मलिक और चौधरी सवित मलिक ने मलिक गोत्र के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मलिक गोत्र के लोग देश ही नहीं बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे हुए हैं और सभी को एकजुट करने का कार्य गठवाला खाप द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वे बिजनौर जनपद में भी मलिक गोत्र के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए संपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकट भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.