रांची, दिसम्बर 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। पेसा कानून को लेकर उनका बयान हास्यास्पद है। सरकार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा ने 20 सालों तक राज्य में शासन किया, तब उन्हें पेसा नियमावली की याद क्यों नहीं आई? सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए गंभीर है, जबकि भाजपा केवल भ्रम फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.