सहारनपुर, सितम्बर 23 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर रस्साकशी तेज होती जा रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की अगुवाई में जहां पार्टी ने मंगलवार को यूपी विजय संकल्प सम्मेलन किया है, वहीं सपा ने भी लोकसभा सांसद इकरा हसन को मैदान में उतारकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं। वह मुस्लिम मुद्दों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सियासत पर सवाल उठाते रहे हैं। इसी बीच कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने साफ कहा है कि यूपी में सिर्फ उनकी पार्टी भाजपा को हरा सकती है। इससे पहले इमरान मसूद ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विजय संकल्प सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी पहुं...