प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुम्भ और कुम्भ मेलों के आयोजन को देखते हुए वर्ष 2018 में प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन किया गया था। बीते आठ सालों में दो बड़े माघ मेलों को कराने का तो काम हुआ, लेकिन प्राधिकरण मेला क्षेत्र के विस्तार के लिए कुछ काम नहीं कर सका था। प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित राजेंद्र पालीवाल ने लगातार यह मांग रखी थी कि प्राधिकरण का गठन होने के बाद मूल काम होना चाहिए, जो अब मूर्त रूप में आ रहा है। प्राधिकरण मेला क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए काम कर रहा है। मेलाधिकारी ऋषिराज का कहना है कि आने वाले एक से दो महीनों में चीजों और अधिक व्यवस्थित कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेना से वार्ता कर लीज पर लेंगे जमीन, दिखेगी संगम की अलौकिक चमक जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

हिंदी...