मेरठ, मार्च 15 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी मैदान पर चल रहे श्री नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में गटसी ब्रेव ने बढ़ा वारियर्स को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गटसी ब्रेव के कप्तान माधव प्रताप ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गटसी ब्रेव की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। आशु ने 42 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फैसल ने 16 गेंदों में तेज 31 रन बनाए।बढ़ा वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में आमिर राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बढ़ा वारियर्स की टीम 18.3 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से इमरान ने 42 रन की तेज पारी खेली। गटसी ब्रेव की तरफ से अमित ...