बरेली, मई 18 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर आयोजित जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गज ग्रीन ने यूनिटी वीएच पॉवर को करीबी मुकाबले में शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। ‎मैच में यूनिटी वीएच पॉवर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गज ग्रीन की टीम 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाने में सफल रही। टीम की ओर से निखिल मिश्रा ने शानदार 68 रनों की पारी खेली, जबकि मुकुल शुक्ला ने 40 और पवन मेहरोत्रा ने 20 रनों का योगदान दिया। यूनिटी वीएच पॉवर की ओर से प्रसून गंगवार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि छोटू ने 3 विकेट चटकाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिटी वीएच पॉवर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 158 रन ही...