बरेली, मई 21 -- बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेले गए जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गज ग्रीन ने आरसीएस को 10 विकेट से हरा दिया। आरसीएस ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गज ग्रीन ने 11.2 ओवर में बिना विकेट खोए 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निखिल मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह भी पढ़ें- हर्षवर्धन की शतकीय पारी से ग्रीनपार्क हॉस्टल जीता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...