हजारीबाग, सितम्बर 23 -- बरही प्रतिनिधि। गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी और सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह को सहप्रभारी बनाए जाने पर बरही भाजपा ने हर्ष जताया है। भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि इससे झारखंड में संगठन को बल मिलेगा और संगठन का विस्तार होगा। कहा कि झारखण्ड के ऊर्जावान भाजपा नेता प्रदीप वर्मा व अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सहप्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गजेन्द्र पटेल, सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को झारखंड में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा। यह भी पढ़ें- भाजपा झारखंड नए प्रदेश प्रभारी को बधाई उनके...