हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कॉलेज तगासराय हापुड़ की प्रबन्ध समिति एवं समिति प्रबन्धकारिणी का प्रस्तावित चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इण्टर कॉलेज की प्रबन्ध समिति एवं बालिका विद्यालय समिति रजि.समिति प्रबन्ध कारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी डा.राजेश कुमार यादव ने नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया के अर्न्तगत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया क्योंकि सभी के विपक्ष में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। प्रबन्ध समिति में गजेन्द्र कुमार त्यागी अध्यक्ष, दयानन्द त्यागी उपाध्यक्ष, हरीराज सिंह त्यागी प्रबन्धक, देवेन्द्र सिंह त्यागी उप प्रबन्धक, अनिल कुमार त्यागी कोषाध्यक्ष, सदस्य प्रबन्ध समिति में प्रदीप कुमार गर्ग, रमेश चन्द सैनी, महेन्द्र सि...