गजेटियर में पंचायतों की नाम की वर्तनी की शुद्धता की होगी जांच
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अक्सर सरकारी रिकार्डों में पंचायतों व राजस्व ग्रामों के नाम की वर्तनी में अशुद्धियां रहती है। इससे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं। गजेटियर सह एटलस ऑफ वॉटर बॉडिज ऑफ बिहार के अंग्रेजी व हिंदी संस्करण उपलब्ध कराया गया है। इसमें लगभग 42 हजार राजस्व ग्राम व 84 सौ पंचायतों के नाम की वर्तनी में शुद्धता की जांच कराई जाएगी। सरकार के उपसचिव डॉ. सुनील कुमार ने इसके लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश डीएम को दिया है। गजेटियर में वर्णित पंचायतों व राजस्व ग्रामों के नाम की वर्तनी में शुद्धता की संबंधित अंचलाधिकारी से जांच कराएगें। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3 जांच के बाद अंचलवार इसकी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.