मथुरा, जून 12 -- नौटंकी व लोकगायक कलाकार गजेंद्र सिंह मैथिल का चयन संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार के लिए हो गया है। बुधवार को देश के 106 युवा कलाकारों की सूची में उनका नाम आने पर ब्रजवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के ग्राम हुलवाना के पीपरवाला निवासी गजेंद्र मैथिल ने सात वर्ष की आयु से गुरु श्रीराम शर्मा देशल से नौटंकी गायन एवं पैरपेटी हारमोनियम वादन की शिक्षा प्राप्त की। बाद में उन्होंने पद्मश्री रामदयाल शर्मा सामईखेड़ा एवं विष्णुदत्त शर्मा चिरवाड़ी, पलवल से इस लोकविधा की बारीकियां सीखीं। गजेंद्र मैथिल आकाशवाणी दिल्ली व मथुरा के बी-हाई ग्रेड कलाकार हैं। यह भी पढ़ें- चंदनकियारी की बबीता हेम्ब्रम को मिलेगा बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार वहीं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न कार्...