कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के भाई सुमित नेगी की जमानत अर्जी सोमवार को अपर जिला जज 22 की कोर्ट ने खारिज कर दी। सुमित कानपुर जेल में बंद है जबकि गजेंद्र महाराजगंज जेल में है। रावतपुर के नागेश्वर अपार्टमेंट निवासी योगेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप उन्होंने 29 मई 2018 को गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाइयों से एक भूखंड और व्यावसायिक कार्यालय कल्याणपुर केशवपुरम आवास योजना संख्या-एक में खरीदा था जिसकी उन्होंने रजिस्ट्री करायी थी। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में कुर्सी मेज व अन्य जरूरी सामान रख अपना कार्य शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्हें 18 जुलाई 2015 को जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ा। जब वह वापस लौटे तो गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाई सुमित आदि ने अंदर घुसने नहीं दिया। सामान मांगने पर नह...