मथुरा, जून 18 -- अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा द्वारा मैथिल ब्राह्मण समाज के तहसील छाता के पीपरवाला निवासी नौटंकी एवं लोकगायक कलाकार गजेंद्र मैथिल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार' के लिए चयनित होने पर हाथी दरवाजा स्थित ठाकुर बिहारीजी महाराज मंदिर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। गजेंद्र मैथिल के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सत्यपाल पाराशर, शेर सिंह पटवारी, जुगेंद्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, ब्रजेश कुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, बदन मिश्रा, देवीचरण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...