भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर के अहमदगंज लिप्पन तिराहा के लोग सोमवार को मुख्यालय पहुंचे। अफसरों एवं विधायक को प्रार्थना पत्र देकर घर को बचाने की गुहार लगाई। लोक निर्माण विभाग के अफसरों पर मनमानी का भी आरोप मढ़ा। बता दें कि शहर के मेन रोड लिप्पन तिराहे पर आए दिन जाम लगता है। ऐसे में मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया था। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश देकर समस्या समाधान कराने का आदेश दिया। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मई एवं जून माह में ही नापी की थी। गत माह भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अफसरों का दावा है कि सड़क पर कब्जा किए लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उधर, भवन स्वामियों, दुकानदारों ने सोमवार को डीएम शैलेष कुमार एवं विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनकी दुकानों एवं...