हापुड़, फरवरी 21 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गजालपुर में गेंद लगने से एक महिला घायल हो गई। घायल ने गेंद फेंकने के बारे में जानकारी की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गजालपुर निवासी शांति देवी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह अपने घर पर थी। तभी उनके घर में बाहर से एक गेंद आकर गिरी जो उनके सिर में लग गई। पीड़िता ने बाहर जाकर गेंद फेकने वाले के बारे में जानकारी की तो लक्की, निशान्त, मुस्कान ने कहा कि गेंद उन्होंने मारी है और गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। थोड़ी देर में गांव का तरुण भी मौके पर आ गया और उसने भी पीड़िता के साथ मारपीट कर दी तथा जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.