मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव गजरौला सैद में एक किसान के गन्ने के खेत में सोमवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान के अनुसार लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार रईस पुत्र बुंदू के खेत में खड़ा गन्ना अचानक धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने को दौड़ पड़े लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसान ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। यह भी पढ़ें- बॉयलर से उठी चिंगारी से मिल की बेगास में लगी आग मौके पर पहुंची टीमों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कई ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.