संभल, मार्च 30 -- संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की लंबे समय से चली आ रही मांग को एक बार फिर मजबूती मिली है। रविवार को अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल ने असमोली क्षेत्र के सन्यास आश्रम अट्टा अतोरा पहुंचकर महंत अनंत गिरी महाराज से मुलाकात की और प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखने का अनुरोध किया। महंत अनंत गिरी महाराज ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग लगभग पांच दशक पुरानी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि संभल संतों की भूमि रही है, जहां देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संतों का लगातार आवागमन रहता है। बेहतर रेल सुविधा के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि इस रेल लाइन का विस्तार किया जाता है, तो न केवल साधु-संतों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.