अमरोहा, जनवरी 29 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। बीते दस दिन से बुखार से पीड़ित दंपति की बुधवार सुबह मौत हो गई। दिमागी बुखार से पति को जहां मेरठ के अस्पताल में भर्ती किया गया था तो वहीं पत्नी का घर पर ही उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह पहले घर पर पत्नी की मौत हुई और इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल में भर्ती पति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गमजदा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजनौर जिले के चांदपुर तहसील में बास्टा थाना क्षेत्र के गांव लुहारपुर निवासी 45 वर्षीय नीटू अपने परिवार के साथ शहर के मोहल्ला अवंतिका नगर में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि नीटू व उसकी पत्नी सपना उर्फ नन्हिया मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। नीटू व उसकी 39 वर्षीय पत्नी नन्हिया बीते दस दिन से बुखार की चपेट में थे। चार दिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.