गजरौला में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत
अमरोहा, मई 20 -- गजरौला। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के चार बजे भीषण सड़क हादसे में चालक समेत कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। जेब से मिले आधार कार्ड से रामपुर जिले के निवासी कार चालक की शिनाख्त कर ली गई है जबकि तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। हादसा गजरौला में ख्यालीपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी भारी वाहन में पीछे से घुस गई। चालक समेत कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतकों के शव सीएचसी में रखवाए। एक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त सलमान निवासी बवनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर के रूप में हुई। जबकि तीन मृतकों व गंभीर रूप से अन्य द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.