अमरोहा, दिसम्बर 6 -- शहर में कचरे के ढेर में आग लगाकर हवा में जहर घोला जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। आरोप है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी ही कूड़े में आग लगा रहे हैं। गौरतलब है कि शहर में कई स्थानों पर रोजाना सुबह में जमा होने वाले कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। खुद नगर पालिका कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं। कूड़ेदान के पास कूड़े के ढेर में आग लगाकर कर्मचारी चले जाते हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। जानकारी के बावजूद भी मामले को पालिकाधिकारियों के स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। शहर के इंदिरा चौक पर जमा कूड़े में सफाई कर्मचारियों ने आग लगा दी। वहीं खाली प्लाटों में पड़े कूड़े में भी आग लगाई जा रही है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। इस बावत पालिका ईओ ललित कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.