अमरोहा, जनवरी 7 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को गंभीर हालत में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी सर्वेश सिंह व रूप किशोर बाइक से बृजघाट गए थे। दोनों रात में घर लौट रहे थे। गांव शहवाजपुर डोर के पास गलत दिशा से आ रही तेज गति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सर्वेश की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व तहरीर मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.