अमरोहा, मई 18 -- गजरौला मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव धोरिया निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र जयप्रकाश वाल्मीकि ब्रजघाट में सफाई कर्मचारी था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के मनोटा पुल पर पहुंची कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। विनोद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विनोद पर पांच साल का एक बेटा है। उसकी पत्नी उसे करीब चार वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी। हादसे में विनोद की मौत से बेटा अनाथ हो गया है। प्रभारी निरीक...