पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन को किसी व्यक्ति ने थाना गजरौला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री का बाल विवाह कराए जाने की शिकायत दर्ज कराकर बाल विवाह रूकवाने की मांग की। सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की टीम थाना पुलिस की सयुक्त टीम ने थाना गजरौला के एक ग्राम में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की, तो मामला सही पाया गया। जांच करने पर पाया गया कि बालिका अभी नाबालिग है तथा बालिका ने अभी हाईस्कूल की परीक्षा दी। बालिका अभी और पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके माता-पिता द्वारा बालिका का बाल विवाह 20 अप्रैल 2026 को पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक ग्राम के एक व्यक्ति के साथ करने जा रहे थे। विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो...