गजरौला के मजदूर की मेरठ में संदिग्ध मौत, शव थाने लेकर पहुंचे परिजन
अमरोहा, जून 28 -- मेरठ में मजदूरी का काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर गजरौला थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी अतुल (25) पुत्र अमर सिंह मेरठ में पांच दिन पहले मजदूरी करने के लिए गया था। इस दौरान शनिवार की रात अतुल की मेरठ में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो। जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले शव को लेने के लिए मेरठ पहुंच गए। आरोप है कि उनकी बिना अनुमति युवक के शव का पोस्टमार्टम कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.