अमरोहा, मार्च 10 -- नगर के मां ललिता देवी मंदिर पर आज चैत्र माह के मंगलवार से मेला शुरू हो गया है। माह के प्रत्येक मंगलवार को मेले का आयोजन होगा। स्थानीय समेत दूर दराज के भक्त इस दौरान मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं और प्रसाद चढ़कर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है। भक्तों का कहना है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर जायज मुराद पूरी होती है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मेले को लेकर व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेले में बीते सालों में यहां आने वाले भक्तों की जेब काटने की कई घटनाएं होती रही हैं, जिसे देखते हुए इस बार पुलिस का खास बंदोबस्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.