नई दिल्ली, जनवरी 27 -- रियलमी का अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला धांसू फोन- Realme GT 7 Pro लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 65999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 55999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे के एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन IP68+IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग, 120W की फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है।रियलमी GT 7 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस फोन में 2780X1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 8T LTPO OLED Plus डिस...