नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- स्कोडा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब देर न करें। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अप्रैल के महीने में अपनी कारों पर 3.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट कुशाक, कोडिएक समेत स्लाविया और कायलाक पर दिया जा रहा है। ऑफर मॉडल ईयर 2024 - 25 के स्टॉक और लेटेस्ट MY26 की गाड़ियों के लिए है। इन एसयूवी पर क्या डील मिलेगी, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके लोकल डीलरशिप में कौनसे प्रोडक्शन बैच का स्टॉक उपलब्ध है। तो आइए डीटेल में जानते हैं स्कोडा के इन प्रोडक्ट्स पर दी जा रही डील के बारे में।कुशाक पर मिल रहे ये ऑफर कुशाक में सबसे ज्यादा ऑफर दिए जा रहे है। पुराने स्टॉक, स्पेशली VW26 या CW08/26 प्रोडक्शन कोड वाली यूनिट्स को आप 3 लाख रुपये या उससे अधिक तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। इ...