गजब! सहकारी बैंक के बंद पड़े 96 खातों से 53 लाख उड़ाए, ऐसे हुआ खुलासा
संवाददाता, अगस्त 4 -- बुलंदशहर नगर के मोतीबाग स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहकों की कमाई में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। छह बैंक कर्मचारियों ने साठ-गांठ कर वर्षों से बंद पड़े 96 खातों से 53 लाख से अधिक की राशि निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। कुछ राशि को नकदी के रूप में निकाला गया। कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों से इन खातों की केवाईसी कर इसे अंजाम दिया। बैंक के जीएम अनिल कुमार ने शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच कराई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।ऊंचागांव की बैंक से भी 2.2 लाख निकाले ऊंचागांव की सहकारी बैंक से भी 2.2 लाख से अधिक की राशि निकाली गई। यह खाते भी कई वर्षों से बंद थे।जांच रिपोर्ट आने के बाद सिकंदराबाद शाखा में तैनात वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विशाल प्रताप सिंह, असिस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.