नई दिल्ली, अगस्त 11 -- महिंद्रा के BE 6 और XEV 9e ने कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। जहां पहले महिंद्रा की e2o, e2o Plus, eVerito और XUV400 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में ज्यादा असर नहीं छोड़ पाईं, वहीं ये दोनों नई SUV न सिर्फ बिक्री में धमाल मचा रही हैं, बल्कि ब्रांड की छवि भी बदल रही हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ग्रैंड विटारा के नए एडिशन से उठ गया पर्दा, ऑल-ब्लैक लुक बना देगी दीवानाटूट गए पुराने रिकॉर्ड जनवरी से जुलाई 2025 के बीच BE 6 और XEV 9e की कुल 23,078 यूनिट्स बिकीं। यह महिंद्रा की रिकॉर्ड 3,51,065 SUV सेल्स का 6.5% है। वहीं, भारत में बेची गई 91,058 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स में इनका हिस्सा 17% रहा।XEV 9e की धमाकेदार बढ़त XEV 9e की पॉपुलैरिटी BE 6 से कहीं...