प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब नए खुलासे कर रहे हैं। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग रिपोर्ट में सामने आया है कि कई उपभोक्ताओं के यहां दिन में बिजली की खपत दर्ज हो रही है, जबकि रात में खपत शून्य या बेहद कम हो जा रही है। इस असामान्य पैटर्न ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चौंका दिया है। बिजली विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर से हर घंटे की खपत का डेटा सीधे सर्वर पर पहुंच रहा है। जब डेटा की समीक्षा की गई तो पाया गया कि कुछ घरों में दिन में एसी, कूलर और अन्य उपकरण चलने के बराबर खपत दिख रही है, लेकिन रात में अचानक खपत लगभग समाप्त हो जा रही है। जबकि सामान्य परिस्थितियों में रात में पंखे, फ्रिज, लाइट आदि के चलते न्यूनतम खपत तो बनी ही रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.