शिवपुरी, मई 17 -- जिले के करैरा क्षेत्र के ग्राम हाजीनगर में शनिवार को एक ऐसा आयोजन हुआ, जिसने हर किसी को हैरान भी किया और भावुक भी। यहां रहने वाले 60 वर्षीय कल्याण पाल ने वह सब कुछ जीते जी करा लिया, जो आमतौर पर किसी व्यक्ति की मौत के बाद होता है। अविवाहित और अकेले जीवन जी रहे कल्याण पाल के मन में वर्षों से एक ही चिंता थी मेरे मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार कौन करेगा? कर्मकांड और भंडारा कौन कराएगा? इसी सवाल ने उन्हें ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि आयोजन से दो दिन पहले कल्याण पाल खुद प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने अपने नाम से विधि-विधान के साथ कर्मकांड कराया। इतना ही नहीं, अस्थि विसर्जन की परंपरा की तरह गंगा स्नान भी किया। इसके बाद वह वापस अपने गांव हाजीनगर लौट आए। गांव लौटने के...